दूल्हा बना भारतीय टीम का टॉप बल्लेबाज, 9 साल की डेटिंग के बाद गर्लफ्रेंड के घर ले पहुंचा बारात

Deepak Hooda

Deepak Hooda Wedding: भारतीय टीम के बल्लेबाज दीपक हुड्डा ने हाल ही में शादी कर ली है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि हिमाचल की अपनी गर्लफ्रेंड से उन्होंने शुक्रवार को एक निजी समारोह में शादी की और इसमें सिर्फ उनके परिवार के सदस्य और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। इस बात की पुष्टि खुद दीपक हुड्डा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए की है।

दीपक ने हाल ही में इंस्टाग्राम के जरिए अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक बहुत ही प्यारा मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा कि "9 साल के इंतजार के बाद, हर पल, हर सपना और हर बातचीत में हमको इस खूबसूरत दिन तक पहुंचा दिया है।"

दीपक अपनी इस पोस्ट में आगे लिखते हैं कि "अगर हम एक दूसरे को और थोड़ी देर थामें रहे, ऐसी ही कहानी बने जो सिर्फ हमारे दिल की सुने। अगर हम थोड़े खोए हुए लगे, तो माफ करना क्योंकि हमने आखिरकार एक दूसरे को प्राप्त कर लिया है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दीपक हुड्डा ने आखिरी बार आईपीएल 2024 में हिस्सा लिया था। उन्होंने लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए खेल और एक बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा। वह इस खेल में एक अर्धशतक भी नहीं जड़ पाए। अब दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन में दीपक को LSG रिटेन ना करें।

Read more about: deepak hooda bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X