भारत की विराट जीत पर झूम उठा बॉलीवुड
सचिन तेंदुलकर के शानदार शतक के बाद बाद भारत की एशिया कप के दौरान पाकिस्तान पर हुई जीत से क्रिकेट के फैन्स को एकबार फिर जश्न मनाने का मौका मिल गया है। भारत की जीत पर बॉलीवुड के सितारे भी काफी खुश हैं। इस मैच का मजा लेने हाउसफुल 2 की पूरी टीम मीरपुर पहुंची थी, जिसमें अक्षय कुमार, असिन जरीन खान और निर्देशक साजिद खान स्टेडियम पर मौजूद थे।
लेकिन जो सितारे स्टेडियम पर नहीं थे, उन्हें भी भारत की जीत की काफी खुशी है और उन्होंने अपनी खुशी का इजहार सोशियल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर किया है, सबने टीम इंडिया को बधाई दी है।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन उन्हें जब भी मौका मिला उन्होंने मैच का मजा लिया। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा है, "विराट कोहली ने कमाल कर दिया। मैं दूसरी शूट से तीसरी शूट पर जा रही हूं और इसी दौरान मैंने थोड़ा मैच देखने का मौका ढूंढ़ लिया। मुझे गर्व महसूस हो रहा है।"
फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने भारत की इस जीत पर लिखा है कि विराट कोहली ने अपना विराट रूप दिखा दिया और टीम को जीत तक ले गए। इंडिया को बधाई, विराट ने यह साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सही हाथों में है।
रणवीर शौरी ने लिखा विराट विजेता हैं, उन्होंने एक बेहतरीन पारी खेली। वहीं नील नितिन मुकेश लिखते हैं कि आने वाले दिनों में विराट के रूप में टीम इंडिया को एक नया कैप्टन मिल सकता है, उनके जैसे क्रिकेटर मैच के उत्साह दोगुना कर देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications