एशिया कप से बाहर गीता संग रोमांस फरमा रहे भज्जी

इस कपल को हाल ही में पिंक सिटी जयपुर में एक साथ देखा गया। सूत्रों की माने तो दोनों एक साथ एक ही होटल में भी रूके थे। उन्होंने मीडिया से बचने की लाख कोशिशें कीं, लेकिन उनकी तमाम कोशिशों पर पानी फिर गया और कैमरे ने उन्हें कैद कर लिया।
फिलहाल ना तो गीता के पास काम है और ना ही भज्जी को मैच खेलने की चिंता। अगर इन दोनों का रोमांस आईपील के मैच शुरू होने तक चले तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन अगर उन्हें आईपीएल में अपनी फिरकी का जादू दिखाना है तो प्यार-व्यार छोड़ कर थोड़ा समय प्रेक्टिस को भी देना होगा। आपको बता दें कि यह जोड़ी काफी लंबे समय से एक दूजे के साथ समय बिता रही है। अब देखते हैं कि यह जोड़ी कब शादी की खुशखबरी देती है।


Click it and Unblock the Notifications











