Crew Teaser Out: 'क्रू' के टीजर को देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी, करीना-तबू-कृति की एक्टिंग जीत लेगी दिल

Crew Teaser Out: करीना कपूर(Kareena Kapoor), तबू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म क्रू लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई थी। फिल्म को पोस्टर ने तो फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया था। वहीं फैन्स को फिल्म के टीजर का इंतजार था। बता दें कि अब यह इंतजार खत्म हो चुका है और क्रू का टीजर आउट हो चुका है। फिल्म में लीड रोल में करीना कपूर, तबू और कृति सेनन बतौर एयर होस्टेस नजर आएंगी। फिल्म में तीनों की एक्टिंग आपका दिल जीत लेगी।
दिल जीत लेगा क्रू का टीजर
हाइली एंटीसिपेटेड फिल्म क्रू का टीजर 24 फरवरी को आउट हो चुका है। फिल्म में तीनों की ही एक्टिंग बेहद दमदार देखने को मिल रही है। फिल्म में तीनों का अलग अंदाज अवतार भी देखने को मिलेगा। जहां एक तरफ तीनों तेज और चालाक एयर होस्टेस बनी नजर आएंगी तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेसेस का फैशन और बोल्ड अवतार भी देखने को मिलेगा। इतना ही काफी नहीं था कि तीनों क्लासी लुक भी देखने को मिल रहा हैं। जो आपको कई मौकों पर चौंका देगा इसीलिए फिल्म की टैगलाइन दी गई है। रिस्क इट, स्टील इट, फेक इट।
कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ लगाएंगे ठहाके
क्रू का टीजर बेहद ही शानदार है। बेबो का पुराना पू वाला अंदाज, तबू का तेज तर्रार तरीका और कृति सेनन का क्यूट अवतार फैन्स के होश उड़ाने को तैयार है। फिल्म के टीजर में देखा जा सकता है कि एयर होस्टेस होने के साथ-साथ वे अपने मिशन को भी अंजाम देखी हैं। इस फिल्म में तीनों का साथ देते नजर आएंगे पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा। अब तो आपको अंदाजा लग ही गया होगा कि फिल्म में जबरदस्त एंटरटेनमेंट के साथ ही हंसी ठहाके लगाने वाले हैं। फिल्म में पुराने गानों की रिदिम और नए गानों का बेहतरीन तड़का भी देखने को मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications