आलोक नाथ मेरे सामने कपड़े उतारने लगे और मुझे ज़बरदस्ती पकड़ लिया - हम साथ साथ हैं क्रू मेंबर
कल ही तारा प्रोड्यूसर विनता नंदा ने अपनी आपबीती सुनाते हुए आलोक नाथ पर रेप करने का आरोप लगाया। लोग इस खबर से सकते में थे कि अब हम साथ साथ हैं कि एक क्रू मेंबर भी आलोक नाथ का काला चिट्ठा खोलने के लिए सामने आ चुके हैं। पीड़िता ने बताया कि रात की शूटिंग थी वो आलोक नाथ के लिए उनके कॉस्ट्यूम लेकर पहुंची थी।
आलोक नाथ उसके सामने ही अपने कपड़े खोलने लगे। जब पीड़िता तेज़ी से कमरे से बाहर निकलने लगी तो आलोक नाथ ने उसका हाथ पकड़ लिया और ज़बरदस्ती करने की कोशिश की। ये हम साथ साथ हैं कि शूटिंग के आखिरी शेड्यूल की घटना है। हालांकि पीड़िता अपना नाम बाहर आने देना नहीं चाहती है।

पीड़िता ने आगे बताया कि वो चाहती थी कि ये पूरी बात सूरज बड़जात्या को बता दे लेकिन वो काफी डर चुकी थी और गहरे सदमे में थी। वो किसी तरह आलोक नाथ से बचकर कमरे से भाग पाई थी। पीड़िता ने ये भी माना कि सूरज बड़जात्या, आलोक नाथ के बेहद करीब थे। मुझे नहीं पता था कि वो मेरा भरोसा करेंगे या नहीं। मुझे यकीन था कि वो बुरा मान जाएंगे।
गौरतलब है कि 90 के दशक के मशहूर शो तारा की लेखक और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने ये कहकर सनसनी मचा दी कि बॉलीवुड के सबसे संस्कारी आदमी ने उनका रेप किया है। इसके बाद से लगातार आलोक नाथ के खिलाफ लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
वैसे बॉलीवुड में पहले भी कई सेलेब्स पर यौन शोषण का आरोप लगा है, जिनमें से कुछ मामले साबित हो पाए -


Click it and Unblock the Notifications











