करीना कपूर खान ने Ask Me Anything सेशन में फैंस से की बातचीत, क्रू एक्ट्रेस ने खोले कई राज

By Filmibeat Desk
kareena kapoor khan

फिल्म "क्रू" इस समय फैंस और दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जा रही है! जहां देखें वहां लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं और इसे देखने जा रहे हैं। हाल ही में, करीना कपूर खान के साथ "#Askme anything" सेशन के दौरान, फैंस के बीच उत्साह को साफ देखा गया और सभी ने एक्ट्रेस से फिल्म के बारे में बहुत सारे सवाल पूछे।

ऐसा लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और लोगों को यह बेहद पसंद आ रही है! और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सबसे बड़ा सबूत है। करीना कपूर खान के "#Askme anything" सेशन में एक फैन ने करीना से क्रू की कास्ट संग उनकी एक अनदेखी तस्वीर शेयर करने की बात कही,

इसके बाद एक्ट्रेस ने एक बीटीएस पिक्चर शेर की जिसमें उन्हें पूरी टीम के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है। इस दौरान एक और फैन ने करीना से क्रू में उनका फेवरेट सीन कौन सा है? यह सवाल पूछा, जिसके जवाब में करीना ने फिल्म से अपना टीज करने वाला GIF शेयर किया।

जब एक फैन ने पूछा, "क्रू का आपका पसंदीदा गाना", जिसपर करीना ने क्रू के 'नैना' गाने को बैकग्राउंड में पोस्ट किया और गाने से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "दिलजीत गर्ल फॉरएवर @diljitdosanjh" इसके बाद, एक और फैंस ने पूछा, "क्रू से कोई पसंदीदा लाइन??,

इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, 6 महीनों से सिर्फ वेज, नॉन-वेज, वेज, नॉन-वेज लगी हुई है ... वो भी फ्री में" एक दूसरे फैन ने पूछा, "क्रू की स्क्रिप्ट पढ़ते समय आपको सबसे ज्यादा किस चीज ने अट्रैक्ट किया", इस पर करीना ने जवाब दिया, "कॉमेडी होनी चाहिए। बहुत लंबे समय के बाद ऐसा कर रही हूं - सोना कहां है"

एक फैन ने पूछा "क्रू की शूटिंग को एक वर्ड में बताएं", इसका जवाब देते हुए करीना ने लिखा, "Gutsssss" क्रू के साथ एक अभूतपूर्व सिनेमाई यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हो जाइए। राजेश ए. कृष्णन द्वारा निर्देशित, बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अब बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।

Read more about: kareena kapoor khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X