अपनी सफलता का श्रेय इन्हें देते हैं अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल अपने करियर का श्रेय उन सभी लोगों को देते हैं जिनके साथ में उन्होंने काम किया है।
अर्जुन रामपाल बॉलीवुड का जाना माना चेहरा बन चुके हैं। हालांकि मॉडलिंग के करियर में अर्जुन को ज्यादा सफलता नहीं मिली थी लेकिन हिंदी फिल्मों ने उन्हें अच्छी खासी पहचान दिलाई। इस बात को तो अर्जुन ने खुद ही स्वीकार किया है। अर्जुन रामपाल अपने करियर का श्रेय उन सभी लोगों को देते हैं जिनके साथ में उन्होंने काम किया है।

अर्जुन ने कहा कि आज मैं अपने करियर में जहां तक भी पहुंचा हूं इसका श्रेय मैं उन्हीं लोगों को देता हूं जिनके साथ मैंने अब तक काम किया है।
#ShaadiShuru: शुरू हुई युवराज सिंह हेज़ल कीच की शादी की रस्में...देखिए तस्वीरें
आज मैं इस इंडस्ट्री में जहां तक भी पहुंचा हूं वो केवल उन्हीं लोगों की वजह से। एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर जैसे लोगों की ही वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं। उन्होंने ही मुझे खुद को साबित करने के मौके दिए। अगर वो सब मुझ पर भरोसा नहीं करते तो शायद मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता।
आपको बता दें कि अर्जुन ने बॉलीवुड में राजीव राय की फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से 2001 में डेब्यू किया था। उन्होंने इस इंडस्ट्री में 15 साल पूरे कर लिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications