उम्मीद करती हूं कि इंडियन 'क्रियेचर 3डी' को जरूर पसंद करेंगे: बिपाशा बसु
उम्मीद करती हूं कि इंडियन 'क्रियेचर 3डी' को जरूर पसंद करेंगे,यह कहना है देश की नशीली बिल्लो रानी बिपाशा बसु का जो इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं।
फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में बिपाशा ने कहा कि "यह भारत की पहली क्रीचर आधारित फिल्म है। मैं आशा करती हूं कि हम भारतीय होने के नाते फिल्म का समर्थन करें, क्योंकि फिल्म में भारतीय तकनीशियनों की मेहनत लगी है। इसमें रचनात्मकता स्वदेशी और टीम भारतीय है, कोई विदेशी नहीं है।"
गौरतलब है कि विक्रम भट्ट निर्देशित रोमांचपूर्ण फिल्म 'क्रियेचर 3डी' 12 सितंबर को रिलीज हो रही है, जिसमें बिपाशा के साथ पाकिस्तानी अभिनेता इकबाल कौशिक भी नजर आयेंगे।
'क्रियेचर 3डी' तो दुश्मनों को भी पसंद आयेगी: महेश भट्ट
फिल्म के गाने काफी अच्छे हैं और फिल्म के टीजर को भी काफी अच्छा रिस्पांस मिला था ऐसे में कहा जा सकता है कि बिपाशा की उम्मीदें बेकार नहीं है।
देखते हैं दर्शक उन उम्मीदों को पूरा करते हैं कि नहीं, आईये डालते हैं एक नजर 'क्रियेचर 3डी' की तस्वीरों पर एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications











