उम्मीद से परे: 'क्रियेचर 3 डी' की बहुत खराब शुरूआत
ऐसा पहली बार हुआ है कि भट्ट कैंप की किसी फिल्म की शुरूआत इतनी स्लो हुई है। जी हां दोस्तों हम बात कर रहे हैं विक्रम भट्ट की फिल्म 'क्रियेचर 3 डी' की। जिसकी बॉक्सऑफिस पर स्लो ओपनिंग हुई है और औसत कमाई की है।
'क्रियेचर 3 डी' की बहुत खराब शुरूआत
वेबसाइट कोईमोई की माने तो पहले दिन बिपाशा बसु और इकबाल कौशिक अभिनीत फिल्म 'क्रियेचर 3 डी' ने मात्र 3.24 करोड़ की कमाई की है। जो कि उम्मीद से कई गुना कम है। लेकिन समीक्षकों का कहना है कि अभी फिल्म के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि फिल्म वीकेंड पर रफ्तार पकड़ सकती है।
Review:फिल्म 'क्रियेचर' 3डी
मालूम हो कि समीक्षकों की ओर से भी फिल्म तो कम ही नंबर दिये गये हैं। आलोचकों की नजर में फिल्म में कोई भी प्रभावशाली एलीमेंट नहीं है और 3डी वाला क्रियेचर लोगों को डरा पा रहा है और ना ही हंसा पा रहा है। कुल मिलाकर फिल्म में बिपाशा बसु के अलावा कुछ भी देखने लायक नहीं है।
बिपाश ने किया कमाल लेकिन फिल्म ने निराश
बिपाशा का अभिनय जबरदस्त है। इसलिे बिपाशा के कंधों पर ही फिल्म की कमाई टिकी है। देखते हैं फिल्म वीकेंड पर रफ्तार पकड़ती है कि नहीं।
आईये डालते हैं एक नजर समीक्षकों की नजर में 'क्रियेचर 3 डी' क्या है..


Click it and Unblock the Notifications











