आज भी डरती हूं हॉरर फिल्मों से- बिपाशा बासु

जब भी बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों की बात होती है तो सबसे पहले जिस एक्टर की तस्वीर सामने आती है वो हैं हॉट, सेक्सी एंड बोल्ड बिपाशा बासु। राज़, राज़ 3, आत्मा जैसी बेहतरीन हॉरर फिल्मों का हिस्सा रह चुकी बिपाशा बासु एक बार फिर से भट्ट कैंप की अगली थ्रिलर फिल्म क्रियेचर 3डी में नज़र आने वाली हैं। क्रियेचर फिल्म में एक ऐसे क्रियेचर को दिखाया गया है जो कि विक्रम भट्ट के अनुसार हमारी पौराणिक कथाओं से संबंधित है। फिल्म के ट्रेलर लॉंच के दौरान मीडिया ने बिपाशा से पूछा कि क्या हर बार की तरह इस बार भी हॉरर फिल्म शूट करते समय या उसके बाद उन्हें डर महसूस हुआ।

इसपर बिपाशा बासु ने कहा कि क्रियेचर की शूटिंग के दौरान उन्हें डर नहीं लगा क्योंकि उन्हें ज्यादा वक्त ही नहीं मिला कुछ सोचने का। बिपाशा बासु ने कहा "सेट पर सुबह साढ़े पांच बजे पहुंचने से पहले उन्हें अपनी एक्सरसाइज करनी होती थी और इस वजह से वो शूट खत्म होने के तुरंत बाद ही सो जाती थीं। तो ये शूटिंग का शेड्यूल बहुत ही मुश्किल और बिजी था। तो इस दौरान तो उन्हें कुछ भी सोचना का वक्त ही नहीं मिला और डर भी नहीं लगा।"

"शूटिंग के दौरान सेट पर क्रियेचर था ही नहीं और सारे सीन्स सिर्फ दिमाग में क्रियेचर को क्रिएट करके ही शूट किये गये हैं जिसके चलते सेट पर भी कुछ खास डर का माहौल नहीं था। बहुत मुश्किल था सिर्फ दिमाग में क्रियेचर के बारे में सोचकर शूटिंग करना। लेकिन विक्रम भट्ट ने काफी मदद की जिससे शूटिंग के समय काफी आसानी हुई।"

विक्रम भट्ट ने बताया कि फिल्म में बिपाशा बासु और पाकिस्तानी एक्टर अब्बास नकवी के बीच लव स्टोरी भी दिखाई गयी है। और फिल्म का संगीत भी काफी खूबसूरत है। क्रियेचर फिल्म को डरावनी ना कहते हुए विक्रम भट्ट ने कहा ये फिल्म रोमांच से भरपूर है। हम अक्सर ही रोमांच और डर के बीच डिफरेंस नहीं कर पाते। लेकिन सच तो ये है कि ये दोनों ही काफी अलग अलग एहसास हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X