बिपाशा की क्रियेचर को पीछे छोड़ आगे बढ़ी फाइडिंग फेनी
पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर बिपाशा बासु की फिल्म क्रियेचर 3डी और दीपिका पादुकोण व अर्जुन कपूर स्टारर फाइडिंग फेनी रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों से बड़े स्टार्स का नाम जुड़ा होने के चलते ये अंदाजा लगा पाना मुश्किल था कि बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म चलेगी और कौन सी नहीं। पहले दिन फाइडिंग फेनी ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई और साथ ही क्रियेचर 3डी ने भी एक अच्छा कलेक्शन किया।
चूंकि सोमवार, मंगलवार को फिल्मों का कलेक्शन गिरता ही है तो क्रियेचर व फाइडिंग फेनी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दोनों फिल्मों का कलेक्शन गिरा। क्रियेचर 3डी ने पहले सोमवार व मंगलवार को मिलाकर करीब 3 करोड़ से ऊपर की कमाई की और फिल्म का इंडिया में कुल बिजनेस 14.79 करोड़ तक पहुंच गया।
वहीं होमी अदजानिया की फिल्म फाइडिंग फेनी का कलेक्शन पांच ही दिनों में 20 करोड़ को पार कर गया। मंगलवार तक फाइडिंग फेनी का कुल कलेक्शन करीब 24 करोड़ से ज्यादा था। क्रियेचर 3डी की बॉक्स ऑफिस असफलता के पीछे कहीं ना कहीं फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा दिये गये निगेटिव रिव्यू का भी हाथ हैं। वहीं फाइडिंग फेनी को क्रिटिक्स ने भी बेहतरीन रिव्यू दिये और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।


Click it and Unblock the Notifications












