नौ दिनों में बिपाशा की फिल्म 'क्रिचर थ्रीडी' ने कमाए 18 करोड़
मुंबई। बाॅलीवुड की थ्रिलर गर्ल बन चुकी बिपासा बसु की फिल्म क्रीचर थ्रीडी ने मात्र नौ दिनों में 18 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एक्शन, रोमांस, थ्रिलर से भरपूर क्रिएचर थ्रीडी को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघर की तरफ उमड़ी।

फिल्म ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 11.36 करोड रुपये का कारोबार किया था। उल्लेखनीय है कि भूषण कुमार निर्मित और विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म 'क्रीएचर थ्रीडी' में विपाशा बसु के अलावा पाकिस्तानी अभिनेता अली अब्बास नकवी ने मुख्य भूमिका निभाई है।
अभी देखना बाकी है कि फिल्म राज की बिपाशा दर्शकों के दिलोदिमाग पर फिल्म क्रिएचर थ्रीडी से छा पाएंगी या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











