..................... Crazxy Trailer Out: sohum shah movie amazing Crazxy Trailer released - Hindi Filmibeat

Crazxy Trailer: बेटी की किडनैपिंग और फिरौती पर आधारित है सोहम शाह की फिल्म 'Crazxy', देखें ट्रेलर

By Filmibeat Desk
Crazxy

Crazxy Trailer Out: सोहम शाह इन दिनों अपनी फिल्म क्रेजी को लेकर जमकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। बता दें कि जब से फिल्म के पोस्टर सामने आए हैं तब से लोगों का एक्साइटमेंट बहुत बढ़ गया है। तुम्बाड के री-रिलीज़ के बाद, उन्होंने एक मजेदार तरीका अपनाया रिलीज डेट बताने का, जिसमें दादी, हस्तर और विनायक नजर आए। जहां टीजर ने पागलपन का अंदाजा दिया था, वहीं अब ट्रेलर ने उस पागलपन को पूरी तरह से एक नया लेवल दे दिया है। ये फिल्म एक दम अलग थ्रिलर है, जो दर्शकों को पूरी तरह से सरप्राइज़ करने वाली है।

फिलहाल तो फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि क्रेजी ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो चुका है ये ट्रेलर बिल्कुल क्रेजी, अलग और यूनिक है। ये ट्रेलर टीजर की पूरी वाइब के साथ मेल खाता है और वादा करता है एक ऐसा थ्रिलर जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, जो बिना किसी शक एक नया स्टैंडर्ड सेट करने वाला है।

ट्रेलर से साफ है कि सोहम शाह एक और ताजगी, यूनिक और अतरंगी कॉन्सेप्ट लेकर आ रहे हैं। वो दर्शकों को कुछ ऐसा नया और मजेदार देने वाले हैं, जो पहले कभी नहीं देखा गया। इसने फिल्म के लिए उत्साह और बढ़ा दिया है।

सोहम शाह की फिल्म क्रेजी बॉलीवुड के थ्रिलर जॉनर में एक नया मुकाम तय कर रही है। इसकी शानदार विजुअल्स, डायनामिक सिनेमेटोग्राफी और दिल थामने वाली थ्रिल्स दर्शकों को एक क्रेजी सफर पर ले जाने का वादा करती हैं। गिरीश कोहली द्वारा लिखी और निर्देशित इस फिल्म के निर्माता हैं सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद, जबकि सह-निर्माता के तौर पर अंकित जैन हैं। क्रेजी 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more about: sohum shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X