फिल्म 'Crazxy' के 'गोली मार भेजे में' गाने में राखी सावंत और पूनम पांडे का तड़का, फैन्स बोले- एक दम हटके...

Rakhi sawant and Poonam panday in goli maar bheje mein Song: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड थ्रिलर फिल्म Crazxy अपनी रिलीज के करीब है और इसके प्रति दर्शकों की दीवानगी लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के टीज़र, ट्रेलर और गानों ने इसकी दिलचस्प और अनोखी दुनिया की झलक दिखाकर सभी को उत्साहित कर दिया है। अब इस पागलपन को और भी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने एक धमाकेदार क्रॉसओवर पेश किया है, जिसमें सोहम शाह के साथ राखी सावंत और पूनम पांडे नजर आ रही हैं।
फैन्स को पसंद आ रहा है नया गाना
दोनों की जोड़ी इस गाने को और भी एक्साइटिंग बना रही है। फिल्म के गाने में सस्पेंस और राखी सावंत के डायलॉग गाने को सबसे अलग बना रहे हैं। बता दें कि फैन्स को यह गाना बहुत पसंद आ रहा है। कोई इस गाने को सबसे हटके बोल रहा है तो कोई इस गाने को बेस्ट बता रहा है। इस गाने को सुनने के बाद लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
छा गई राखी सावंत पूनम पांडे की जोड़ी
फिल्म Crazxy के निर्माता हर बार कुछ नया करने के लिए तैयार हैं। इस बार उन्होंने फिल्म के गाने 'गोली मार भेजे में' में राखी सावंत और पूनम पांडे को शामिल कर जबरदस्त सरप्राइज़ दिया है। इस खास क्रॉसओवर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- 'सबसे CRAZXY-IEST क्रॉसओवर सबसे CRAZXY-EST गाने के लिए #Crazxy सिनेमाघरों में इस शुक्रवार (28 फरवरी) से'
इस दिन सिनेमाघरों में आ रही है क्रेजी
सोहम शाह की Crazxy बॉलीवुड थ्रिलर शैली में नई ऊंचाइयां छू रही है। फिल्म के शानदार विजुअल्स, एड्रेनालिन-पंपिंग एक्शन और थ्रिलिंग कहानी दर्शकों को पूरी तरह रोमांचित करने का वादा करती है। फिल्म का निर्देशन और लेखन गिरीश कोहली ने किया है, जबकि इसे सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है। अंकित जैन फिल्म के सह-निर्माता हैं। 28 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में आ रही Crazxy को देखने के लिए तैयार हो जाइए!


Click it and Unblock the Notifications











