'Crazxy' OTT पर धमाल मचाने को तैयार, जानिए कब और कहां देखें सोहम शाह की यह थ्रिलर!

Crazxy OTT Release- 'तुम्बाड' के बाद अभिनेता सोहम शाह एक बार फिर दर्शकों के बीच एक दमदार किरदार में लौटे हैं, इस बार फिल्म 'क्रैज़ी' के ज़रिए, जिसे गिरीश कोहली ने निर्देशित किया है।
यह 93 मिनट की इमोशनल और थ्रिल से भरपूर कहानी है, जिसमें सोहम शाह ने डॉ. अभिमन्यु सूद नामक एक सर्जन की भूमिका निभाई है। पूरी कहानी एक कार के अंदर घटती है, जहां एक बेबस पिता अपनी अगवा की गई बेटी को बचाने की जद्दोजहद करता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रही, भले ही इसकी रिलीज़ के समय इसे अन्य फिल्मों से टक्कर मिली हो।
लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया इतनी जबरदस्त रही कि फिल्म को दूसरे हफ्ते में अतिरिक्त स्क्रीन्स पर दिखाया गया। एक छोटे बजट की फिल्म होते हुए भी 'क्रैज़ी' ने अपनी लागत से दोगुना कमाई की और एक महीने से अधिक समय तक सिनेमाघरों में चलती रही।
अब यह फिल्म Amazon Prime Video पर खरीदने और किराए पर देखने के लिए उपलब्ध है, क्योंकि हर फिल्म को OTT पर स्ट्रीमिंग से पहले 8 हफ्तों का लॉक-इन पीरियड पूरा करना होता है। चूंकि 'क्रैज़ी' 28 फरवरी को रिलीज़ हुई थी, इसलिए यह 8 हफ्तों की विंडो पूरी कर के 25 अप्रैल 2025 को Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
यह थ्रिलर उन फिल्मों में से एक है जिसे परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर देखा जा सकता है। जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे, उनके लिए अब यह एक बेहतरीन मौका है इसे OTT पर देखने का। फिल्म की कहानी, तकनीकी खूबसूरती और सोहम शाह की दमदार अदायगी को खूब सराहा गया है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और गीत-संगीत भी इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक हैं, जिसमें गुलज़ार और किशोर कुमार जैसी महान हस्तियों की आवाज़ और कलम ने जान डाल दी है।
सोहम शाह फिल्म्स के बैनर तले बनी, गिरीश कोहली द्वारा निर्देशित और सोहम शाह अभिनीत यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है।
क्रैज़ी की सिनेमैटोग्राफी सुनील बोर्कर और कुलदीप ममाणिया ने की है, जिन्होंने एक गहरा और प्रभावशाली विज़ुअल अनुभव रचा है। वहीं संयुक्ता काज़ा और रिदम लाथ की एडिटिंग ने फिल्म की गति को न केवल तेज रखा है बल्कि सस्पेंस को अंत तक बनाए रखा है।
इस फिल्म के संगीत में भी एक अद्भुत विविधता देखने को मिलती है-विशाल भारद्वाज, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, द रेड केटल, मनन भारद्वाज, खुल्लर जी, येह प्रूफ, हर्षवर्धन रमेश्वर, और ओशो जैन ने मिलकर एक ऐसा साउंडट्रैक तैयार किया है जो फिल्म के हर सीन को और भी प्रभावशाली बनाता है।
क्रैज़ी एक ऐसी फिल्म है जो न केवल कहानी बल्कि अपने हर तकनीकी पहलू में भी दर्शकों को बांधे रखने का दम रखती है। 25 अप्रैल से इसे Amazon Prime पर देखना न भूलें! हालांकि इसको लेकर एक्साइटमेंट इसलिए भी है क्योंकि सोहम शाह फिर से दमदार वापसी करने वाले हैं। उनकी फिल्म कई मायनों में काफी धमाकेदार होती हैं।
तुम्बाड में मनवाया था लोहा
सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज होकर फिल्ममेकर्स और स्क्रीनप्ले को लेकर काफी बड़ा शॉक दिया था। फिल्म जिस तरह से फिल्माई गई थी वो कमाल था। सोहम शाह ने कहा था कि वो कम प्रोजेक्ट्स करते हैं लेकिन पूरी जान झोंकने के लिए वो जाने जाते हैं। अब क्रेजी कैसी फिल्म साबित होगी ये तो आने वाला वक्त ही तय करने वाला है। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि ओटीटी पर फिल्म रिलीज होकर कितनी रेटिंग्स लाती है।
क्रेजी के फर्स्ट लुक से ही पता चल रहा है कि सोहम शाह इस बार कुछ अलग करने वाले हैं। फिलहाल कहानी को लेकर किसी तरह का कोई हिंट अभी तक नहीं दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











