कोरोना के जंग में बॉलीवुड निर्माता ने दिया इतना बड़ा दान- 400 कर्मचारियों को बोनस के साथ बड़ा ऐलान
कोरोना के खिलाफ चल रहे जंग में बॉलीवुड परिवार बढ़ चढ़कर अपनी मदद दे रहा है। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान समेत सभी सितारों ने अपनी ओर से सराहनीय काम किया है। वहीं, अब इस लिस्ट में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला का नाम जुड़ चुका है।
समय की इस जरूरत को समझते हुए, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और नाडियाडवाला ग्रैंडसन फाउंडेशन ने पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने का संकल्प लिया है।

जैसा कि महामारी हमारे देश और पूरी दुनिया पर एक भयावह प्रभाव डाल रही है, यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह हर संभव तरीके से मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। ऐसे में साजिद नाडियाडवाला ने कोविड- 19 के लिए योगदान देने का वचन देते हुए, 400 से अधिक कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है।
इतना ही नहीं, बल्कि निर्माता ने कहा है- हम अपने 400 से अधिक कर्मचारियों के परिवार व दिहाड़ी मजदूर से भी चाहते है कि वे इन कोशिशों में अपना थोड़ा सा योगदान प्रदान करें। इसलिए हमने उन्हें इस महान, वैश्विक कारण में भाग लेने और दान करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसलिए अपने प्रत्येक कर्मचारी के हाथों को मजबूत करने के लिए बोनस देने की घोषणा की है, ताकि वे भी योगदान दे सकें। इस तरह, वे समाज में अपना योगदान दे सकते है और दयालु वैश्विक नागरिक के रूप में हमारे देश व मानवता के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकते है।
प्रोडक्शन हाउस ने लिखा- "हमें यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के प्रत्येक कर्मचारी ने पीएम केयर्स फण्ड और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने का संकल्प लिया है। नाडियाडवाला परिवार की ओर से मैं अपील करता हूं कि आप सभी आगे आएं और अपना योगदान दे क्योंकि ऐसे में प्रत्येक रुपया मायने रखता है। हम सब इसमें एक साथ हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
