रणधीर कपूर ने बांटी अपनी सेहत की अपडेट - कोरोना से यूं लड़ रहे हैं जंग
कोरोना पॉज़िटिव रणधीर कपूर इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी कोरोना से जंग जारी है। टाइम्स ऑफ इंडिया से अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए रणधीर कपूर ने बताया कि वो इस समय ठीक हो रहे हैं और उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। अस्पताल के डॉक्टर्स भी उनका काफी ख्याल रख रहे हैं।
रणधीर कपूर को कोरोना संक्रमण के बाद शरीर में कंपन की शिकायत होने पर मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रणधीर कपूर ने बताया कि उन्हें केवल बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

साथ ही उन्होंने बताया कि जब से वो अस्पताल में भर्ती हुए हैं तब से उनका ऑक्सीजन लेवल बिल्कुल ठीक है और उन्होंने अभी तक भी इसकी ज़रूरत नहीं महसूस की है।

स्टाफ के साथ भर्ती
गौरतलब है कि रणधीर कपूर के साथ ही उनके स्टाफ के पांच लोग भी कोरोना पॉज़िटिव थे और उनके साथ ही अस्पताल में भर्ती करवाए गए। सभी की हालत में फिलहाल तेज़ी से सुधार हो रहा है।

कोरोना काल में खोया
गौरतलब कि कोरोना काल में ही रणधीर कपूर ने अपने तीन भाई बहनों को खो दिया। पहले उनकी बहन ऋतु नंदा का निधन हुआ। इसके बाद भाई ऋषि कपूर और इस साल छोटे भाई राजीव कपूर।

मीडिया में झलका दर्द
रणधीर कपूर ने अपना दर्द बांटते हुए कहा कि वो छोटे भाई बहनों के इस तरह लगातार जाने से वो अपने आपको बिल्कुल अकेला महसूस कर रहे हैं। सभी भाई बहन एक दूसरे के काफी करीब हैं।

रख रहे हैं तबीयत का ध्यान
इस समय रणधीर कपूर का परिवार उनकी तबीयत का काफी ध्यान रख रहा है। उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान लगातार उनकी सेहत के अपडेट ले रही हैं।

जल्दी स्वस्थ होने की कामना
हमारी ओर से भी प्रार्थना है कि रणधीर कपूर जल्दी ही स्वस्थ होकर घर लौटें और ईश्वर उनके परिवार को ये कठिन समय झेलने की शक्ति दे। उम्मीद है कि चीज़ें जल्दी ही ठीक होंगी और हर कोई स्वस्थ होगा।


Click it and Unblock the Notifications











