कोरोना पीड़ित करीना कपूर खान का मां होने का दर्द- कोविड नफरत है तुमसे, बच्चों को मिस कर रही हूं

बॅालीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। ऐसे में करीना कपूर खान अपने पति और बच्चों से दूर अकेले क्वारंटाइन हैं। करीना कपूर खान के लिए कोरोना में रहकर परिवार और बच्चों से दूर रहने का दर्द सहा नहीं जा रहा है। करीना कपूर खान ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी है और बताया है कि उन्हें अपने दोनों बच्चों की बेहद याद आ रही है।

करीना कपूर अपने बेटे तैमूर और जेह को बहुत याद कर रही हैं। जेह अभी बहुत छोटे हैं ऐसे में करीना कपूर खान अपने बच्चे से दूर रहने का दर्द नहीं झेल पा रही हैं। कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही करीना कपूर खान अपने परिवार के पास जा सकती हैं। फिलहाल करीना कपूर खान को अभी दूर रहना है।

Kareena Kapoor Khan

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए कोविड पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। करीना कपूर खान ने लिखा है कि कोविड मैं तुमसे नफरत करती हूं। मैं अपने बेबीज को मिस कर रही हूं। लेकिन जल्दी हम फिर मिलेंगे। इसके साथ करीना कपूर खान ने दिल तोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है।

पति सैफ को भी किया याद

पति सैफ को भी किया याद

इससे पहले करीना कपूर खान ने अपने पति सैफ अली खान की एक तस्वीर शेयर की थी। जहां पर सैफ अली खान करीना के कमरे के सामने वाली छत पर खड़े होकर पत्नी को देखते और उनके साथ कॅाफी पीते हुए नजर आ रहे थे। सैफ अली खान का यह रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। करीना कपूर ने सैफ अली खान की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था कि तो हम लोग आज भी कोरोना के ऐरा में एक दूसरे के प्यार में हैं। इसे बिल्कुल ना भूलें। ये छिपा हुआ है।

ऐसे हुआ करीना कपूर खान को कोरोना

ऐसे हुआ करीना कपूर खान को कोरोना

मीडिया रिपोर्ट अनुसार करीना कपूर खान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह करण जौहर की कभी खुशी कभी गम के 20 साल पूरे होने की पार्टी रही है। करण जौहर के घर हुई इस पार्टी में बॅालीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे थे। करण जौहर ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि 8 लोगों की मुलाकात को पार्टी नहीं कहते हैं।

करीना कपूर के साथ इन लोगों को भी हुआ कोरोना

करीना कपूर के साथ इन लोगों को भी हुआ कोरोना

करीना कपूर के अलावा महीप कपूर, अमृता अरोड़ा, सीमा खान, सीमा खान का बेटा, शनाया कपूर भी कोरोना संक्रमित हुई हैं। यह भी बता दें कि जिस दौरान करीना कपूर खान को कोरोना हुआ तो सैफ अली खान मुंबई से बाहर थे। करीना कपूर इस बात से खुश हैं कि उनके बच्चे कोरोना की चपेट में नहीं आएं।

करीना कपूर को हल्का कोरोना लक्षण

करीना कपूर को हल्का कोरोना लक्षण

करीना कपूर खान में कोरोना के हल्के से लक्षण है। इसी वजह से वह आइसोलेशन में हैं और योग से खुद को सकारात्मक भी रख रही हैं। बता दें कि आने वाला साल भी करीना कपूर खान के लिए खास है। वह आमिर खान के सथ लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X