कोरोना संकट में 55 लाख दान के बाद वरुण धवन ने की एक और बड़ी घोषणा- फैंस ने कहा, "तुम पर गर्व है"
इस कोरोना संकट से निपटने में बॉलीवुड सितारे बढ़ चढ़कर अपना योगदान दे रहे हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान से लेकर सभी सितारों ने सोशल मीडिया पर योगदान की जानकारी दी है। कुछ ही दिनों पहले वरुण धवन ने प्रधानमंत्री मोदी रिलीफ फंड में 30 और महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये की मदद दी है। वहीं, अब उन्होंने घोषणा की है कि टाटा ट्रस्ट के साथ मिलकर वो गरीबों के साथ साथ कोरोना वायरस से लड़ रहे डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ को भी खाना उपलब्ध कराएंगे।
वरुण ने एक ऑफिशियल लेटर के जरिए घोषणा करते हुए कहा कि- लॉकडाउन के दौरान घर में रहते हुए हर एक दिन गुजरने के साथ मेरे मन में उनके लिए सहानुभूति होती है जो इस संकट के समय अपने घर से दूर हैं और जिनके पास कोई जॉब नहीं है.. ऐसे लोगों के लिए मैं फ्री भोजन उपलब्ध कराने का निश्चय करता हूं।

उन्होंने आगे लिखा- वे सभी लोग प्रशंसा के लायक हैं जो अपने जीवन को संकट में डालकर कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ रहे हैं। मैं डाक्टर्स सहित अन्य मेडिकल स्टॉफ को भोजन उपलब्ध कराने की निश्चय करता हूं। यह भले ही एक छोटा कदम है लेकिन इस संकट की घड़ी में यह सब कदम भी गिने जाएंगे। मैं इस संकट की घड़ी में वह सब करूंगा जो मुझसे संभव हो सकेगा।
वरुण धवन वह यह नेक काम ताज पब्लिक सर्विस वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से करेंगे। एक्टर के इस कदम से उनके फैंस भी बेहद खुश हैं और दिल खोलकर स्टार की तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications