फुकरे 3 में दिखेगी 'कोविड-19' वायरस की कहानी- कॉमेडी फिल्म में लगेगा मजेदार तड़का
फुकरे और फुकरे 2 के बाद फिल्ममेकर्स इस फिल्म की 3 किस्त यानि फुकरे 3 भी बना रहे हैं और इसके लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब जो खबर हम आपको देने जा रहे हैं वो काफी बेहतरीन हैं और आपको झटका भी लग सकता है। पता चला है कि इस फिल्म को लेकर मेकर्स सोच रहे हैं कि कोविड 19 की कहानी दिखाई जाए।
गौरतलब है कि इस महामारी से इस समय पूरा देश लड़ रहा है। निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा ने इस बात तो कहा कि हो सकता है वो इस फिल्म में कोविड-19 जैसी समस्या को उठा लें और फिल्म और भी मनोरंजक बनाएं। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट इस फ्रैंचाइज़ी के निर्माता हैं।
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी का डेब्यू- सलमान खान ने शेयर किया Bad Boy का पोस्टर


Click it and Unblock the Notifications