कोरोना पॅाजिटिव मिलिंद सोमन ने वाइफ के साथ PPE किट में खेली होली, सामने आयी तस्वीर
कोरोना पॅाजिटिव मिलिंद सोमन ने कोरोना वायरस में रहते हुए भी होली खेली है। जी हां, वो भी कोरोना के पूरे नियम का पालन करते हुए मिलिंद सोमन ने अपनी पत्नी अंकिता कोंवर के साथ होली खेली। मिलिंद सोमन ने इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जहां मिलिंद काफी खुश होकर कोरोना में होली का आनंद उठाते हुए नजर आ रहे हैं।
55 साल के मिलिंद सोमन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे सच में गुस्सा नहीं होना चाहिए क्योंकि अंकिता पूरी तरह पीपीई किट और मौसम के पहले आम के साथ आईं।

मिलिंद ये भी कहा कि दोनों एक दूसरे को गले नहीं रलगा पाए। आपको बता दें कि मिलिंद सोमन की पत्नी ने कोरोना के नियम का ध्यान रखते हुए पूरी सावधानी के साथ मिलिंद के पास पहुंची। दोनों ने खुद पर होली का रंग डालक रंग के इस उत्सव को मनाया।


Click it and Unblock the Notifications











