कोरोना पॉजिटिव 'मलाइका अरोड़ा' का दर्द, लिखा- वैक्सीन निकाल दो, वरना जवानी निकल जाएगी
कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर अभी कोई तय खबर सामने नहीं आयी है। आम के साथ सिनेमा के कई स्टार्स भी इस वैक्सीन के आने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कई सारी सावधानी के बाद कोरोना वायरस को लेकर मामला बढ़ता भी जा रहा है। हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
इस लिस्ट में ताजा नाम है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी का। बीते दिनों दोनों के कोरोना पॅाजिटिव होने की खबर सामने आयी। फिलहाल दोनों ही घर पर रहकर अपने कोरोना निगेटिव होने का इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन मालूम होता है कि मलाइका अरोड़ा के लिए कोरोना पीड़ित होने का दर्द संभाला नहीं जा रहा है। तभी तो सोशल मीडिया पर उन्होंने कोरोना वैक्सीन को लेकर एक ऐसा पोस्ट किया है जो कि खबरों में छाया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











