कोरोना पॉजिटिव सिंगर कनिका कपूर की सेहत पर भड़के पिता-उसकी बार-बार जांच क्यों हो रही है !
कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित पाए जाने से उनका परिवार बेहद दुखी है। इसी आधार पर एक बार फिर से कनिका कपूर के पिता राजीव कपूर और माता पूनम कपूर की जांच होनी थी। लेकिन इसके लिए परिवार ने मना कर दिया है। उनके अनुसार कोई भी कोरोना लक्षण उनके शरीर में नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में जांच की क्या जरूरत है।
इस बीच कनिका के पिता ने इस पर भी सवाल उठाया है कि कनिका की जांच हर बार क्यों की जा रही है। आपको बता दें कि लंदन से कनिका कपूर के लौटने के कई दिन बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि वह कोरोना के प्रभाव में हैं।

इस बीच वह कई पार्टी का हिस्सा बनीं। इसे लेकर कनिका कपूर काफी ट्रोल भी हुई। वह हिंदी सिनेमा का पहला ऐसा चेहरा हैं जो कोरोना प्रभावित हैं।


Click it and Unblock the Notifications