Covid 19: फंड जुटाएंगे स्टार्स- शाहरुख, अक्षय कुमार से लेकर आमिर, करीना तक आए साथ,कॉन्सर्ट की तैयारी
कोरोना के खिलाफ चल रहे इस जंग में बॉलीवुड सितारे भी जोरशोर से हिस्सा ले रहे हैं। लोगों को जागरूक करना हो, डोनेशन देना हो या दिहाड़ी मजदूरों की मदद करना हो, फिल्म स्टार्स दिल खोलकर अपना योगदान दे रहे हैं। बता दें, करण जौहर और जोया अख्तर द्वारा एक कॉन्सर्ट किया जाने वाला है, जिसमें सभी बॉलीवुड सितारे हिस्सा लेंगे।
फ्रंटलाइन वर्कर्स के जज्बे को सलाम करने के लिए फिल्ममेकर जोया अख्तर और करण जौहर एक कॉन्सर्ट I for India का आयोजन करने वाले हैं। जिसके जरीए वो "गिव इंडिया फाउंडेशन" के लिए फंड जमा करेंगे। इसमें शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आमिर खान जैसे बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, आमिर खान, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, अनुष्का शर्मा जैसे सितारे इस कॉन्सर्ट के लिए साथ आएंगे। वहीं, भारतीय सितारों के अलावा विल स्मिथ, जोनस ब्रदर्स, ब्रायन एडम्स जैसे सितारे भी इस कॉन्सर्ट में अपनी स्पेशल परफॉर्मेंस देंगे।


Click it and Unblock the Notifications