..................... Court summons Salman Khan for allegedly misbehaving with a journalist in 2019 | बढ़ी सलमान खान की मुश्किलें, पत्रकार के साथ बदसलूकी मामले में कोर्ट ने किया तलब, 5 अप्रैल को पेश होने का आदेश - Hindi Filmibeat

बढ़ी सलमान खान की मुश्किलें, पत्रकार के साथ बदसलूकी मामले में कोर्ट ने किया तलब, 5 अप्रैल को पेश होने का आदेश

कई अदालती मामलों के बीच सुपरस्टार सलमान खान को एक और नई कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान ने एक पत्रकार के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की थी, जिसके लिए अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें तलब किया है। पत्रकार अशोक पांडेय द्वारा दायर 2019 मामले में उन्हें 5 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।

सलमान पर आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत आरोप लगाए गए हैं। दर्ज शिकायत के अनुसार, कथित घटना 24 अप्रैल, 2019 को हुई, जब सलमान दो बाडीगॉर्ड्स के साथ साइकिल चला रहे थे।

court-summons-salman-khan-for-allegedly-misbehaving-with-a-journalist

पत्रकार ने दावा किया है कि वह कार में थे और साइकिल पर सवार सलमान खान को देखने के बाद, उन्होंने अभिनेता के बाडीगॉर्ड्स से सहमति लेने के बाद एक वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। लेकिन अभिनेता चिढ़ गये और उनके बाडीगॉर्ड्स कथित तौर पर कार में आए और पत्रकार को पीटना शुरू कर दिया।

शिकायत में आगे लिखा है कि सलमान ने भी उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। साथ ही धमकी भी दी। पत्रकार ने बाद में अदालत का दरवाजा खटखटाया क्योंकि पुलिस ने यह कहते हुए उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया कि कोई अपराध नहीं किया गया है।

दूसरी ओर, राजस्थान हाईकोर्ट ने सोमवार को 1998 के काला हिरण शिकार मामले के संबंध में जोधपुर जिला एवं सत्र अदालत से दो याचिकाओं को ट्रांसफर करने की अनुमति दी। इन दोनों याचिकाओं पर अब पहले से लंबित एक याचिका के साथ ही उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X