शाइनी आहूजा को जमानत नही मिली
अपनी नौकरानी से बलात्कार करने के मामले में अभिनेता शाइनी आहूजा को जमानत नही मिली है। मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को अभिनेता शाइनी आहूजा की जमानत याचिका खारिज कर दी। शाइनी को अब 16 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा।
अदालत ने शाइनी की जमानत याचिका को आज तक के लिए स्थगित कर रखा था। नौकरानी द्वारा बलात्कार का आरोप लगाए जाने के बाद शाइनी को 14 जून को गिरफ्तार किया गया था। उसे अभी ऑर्थर रोड जेल में रखा गया है।
विभिन्न मेडिकल जांचों से पता चला है कि शाइनी ने नौकरानी के साथ संबंध स्थापित किया था। अगर अदालत में यह आरोप साबित हो जाता है तो शाइनी को कम से कम सात साल की सजा हो सकती है।
शाइनी के वकील ने कहा है कि वे जमानत के लिए बाम्बे हाई कोर्ट मे अपील करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











