..................... Court refuses Salman Khan's plea for interim order in defamation suit against his neighbour | सलमान खान ने अपने पड़ोसी के खिलाफ किया मानहानि का केस, यहां जानें क्या है पूरा मामला - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने अपने पड़ोसी के खिलाफ किया मानहानि का केस, यहां जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई कोर्ट ने अपने पड़ोसी के खिलाफ मानहानि मामले में सलमान खान को अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया, जिन्होंने कथित मानहानि के लिए एक पड़ोसी पर मुकदमा दायर किया है। सलमान खान ने एक सिविल मुकदमा दायर किया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि केतन कक्कड़, जो मुंबई के पास पनवेल में अभिनेता के फार्महाउस के पास एक प्लॉट के मालिक हैं, ने एक YouTube चैनल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें बदनाम किया।

वहीं, अब इस मामले में मुंबई सिटी सिविल कोर्ट का शुक्रवार को फैसला सामने आया है। कोर्ट ने सलमान खान के पक्ष में कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया है।

court-refuses-salman-khan-s-plea-for-interim-order-in-defamation-suit

जज अनिल एच लद्दाद ने सलमान खान की याचिका पर केतन कक्कड़ को अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी। हालांकि केतन कक्कड़ के वकील आभा सिंह और आदित्य प्रताप ने इस मांग का विरोध किया।

उनके मुताबिक, उन्हें गुरुवार शाम को ही केस के कागज मिले हैं और अब तक उन्होंने पूरे मुकदमे को देखा ही नहीं हैं। लिहाजा अगर सलमान खान ने मुकदमा दायर करने के लिए एक महीने तक इंतजार किया था तो केतन कक्कड़ को जवाब दाखिल के लिए भी समय मिलना चाहिए। हालांकि, इसके बाद जज द्वारा सुनवाई को स्थगित कर दिया।

इस मामले में सलमान खान ने यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और सर्च इंजन गूगल को भी इस मुकदमे में पक्षकार बनाया है और मांग की है कि उन्हें अपनी वेबसाइटों से 'अपमानजनक सामग्री' को ब्लॉक करने और हटाने का निर्देश दिया जाए। साथ ही सलमान अपने पड़ोसी केतन कक्कड़ पर एक आदेश चाहते हैं ताकि केतन अभिनेता या उनके फार्महाउस के खिलाफ कोई अपमानजनक पोस्ट ना कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X