ममता कुलकर्णी ड्रग रैकेट: ड्रग रैकेट मामले में कोर्ट ने मांगे ममता की सारी प्रॉपर्टी की दस्तावेज

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर से मुसीबत में है। दरअसल उनको 2016 में उनको कई करोड़ के ड्रग रैकेट केस मे दोषी पाया गया था। जिसके बाद से मुंबई के थाने पुलिस डिपार्टमेंट में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। हाल ही मे उनके ऊपर फिर से मुसीबत के बादल तब घिर गए जब कोर्ट ने उनकी प्रापर्टी के कागज पेश करने के आदेश दे दिए है।

बता दें कि एक स्पेशल कोर्ट एनडीपीएस के जज ने उनको आखिरी सप्ताह से ये आदेश दिया था कि वो कोर्ट ने अपने तीन फ्लैट के कागज पेश करेंगीं जो कि मुंबई के अलग अलग इलाकों मे बसे हुए है। इस मामले मे जब वो अदालत के पास जाने में विफल हो गई तो उन फ्लैट का मूल्य 20 करोड़ रुपए आंका जा रहा है।

Mamta kulkarni, ममता कुलकर्णी

बता दें कि पब्लिक प्रोसिक्यूटर ने बताया कि अदालत ने इस मामले मे अब इसलिए कड़ाई दिखाई है और अभिनेत्री को फरार घोषित कर दिया है क्योंकि अदालत के कहने पर भी उनको कोई फर्क नहीं पड़ा और वो हाजिर नहीं हुई थी।

बता दे कि वो 2000 करोड़ के ड्रग मामले में आरोपी है। विकी गोस्वामी के ड्रग रैकेट के साथ ममता को करीब दो साल पहले आरोपी माना गया था और उनपर ये भी आरोप लगे थे कि वो इस मामले में विकी गोस्वामी के साथ बराबर की भागीदार है।

इस मामले मे थाणे के वरिष्ठ पुलिस ऑफिसर ने कहा कि पिछले साल छानबीन में ये पता चला कि इन दोनो का संबंध केन्या और अफ्रीका देशों मे है जिसकी पूछताछ करने के दौरान ही दोनो फरार हो गए।

इसके बाद से ही ये मामला पुलिस के पास कोर्ट मे स्थानांतरित कर दिया गया था। बता दे कि दोनो एक मौका कोर्ट ने फिर भी दिया था पर दोनो का कही पता नहीं चला जिस कारण अदालत को ये फैसला लेना पड़ा है।

इस मामले के पता चलने से पहले 2016 मे हवाई मार्ग के द्वारा ड्रग्स केन्या भी भेजा गया था। फिलहाल ममला कुलकर्णी और विकी गोस्वामी फरार है।

बता दें कि ममला कुलकर्णी भारत की जानी मानी अभिनेत्रियों में से है और लगभग हर बड़े स्टार के साथ फिल्मों मे भी नजर आई है।

फिल्म करण अर्जुन मे सलमान खान की हीरोइन बनी थी और लोगों ने उनको काफी ज्यादा पसंद किया था। फिलहाल इस समय वो काननू के चंगुल मे फंसी हुई है और फरार चल रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X