संजय दत्त पर गिरी कोर्ट की गाज, वॉरंट जारी

By Jaya Nigam

लगता है संजू भाई, जुड़वां बच्चों के पापा बन कर इतने बिजी हो गए हैं कि उन्हे कोर्ट में जाने की तारीख भी भूल गई। यही वजह है कि एक स्थानीय अदालत ने संजू बाबा के खिलाफ वॉरंट जारी कर दिया है।

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त पर साल 2009 के लोकसभा चुनावों में मायावती के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अशोभनीय टिप्पणी करने का मामला चल रहा है। न्यायाधीश अरविंद मिश्रा ने 10000 रुपये का जमानती वॉरंट संजू बाबा के खिलाफ जारी किया है। केस की अगली सुनवाई की तारीख 8 दिसंबर रखी गई है।

बतौर सपा पार्टी के नेता संजय ने, मुलायम सिंह यादव के समर्थन में और मायावती के विरुद्ध 19 अप्रैल 2009 को ये टिप्पणियां की थीं। अदालत के आदेश पर, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी इलाके के टिकैतनगर पुलिस स्टेशन में उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी। संजू बाबा को घर-परिवार का ध्यान रखने के साथ-साथ अपने अतीत से छुटकारा पाने के लिए भी सजग रहना चाहिए वरना उन्हे फिर से सलाखों के अंदर जाना पड़ सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X