विवादों में घिरी लव यू मिस्टर कलाकार

अभिषेक का कहना है कि फिल्म में जिस ब्रश का इस्तेमाल किया गया है। मतलब बतौर पेंटर तुषार ने जिस ब्रश का इस्तेमाल किया है। वह नेवला के बालों से बना होता है। जिसका इस्तेमाल वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन के दायरे में होता है। इसलिए उन्होंने फिल्म पर कार्यवाही करने की बात की है।
इस बारे में राजश्री ने कहा है कि अपनी फिल्म के माध्यम से वे कभी नहीं चाहेंगे। कि इस तरह की बातें हों। हमने सिर्फ पेंटर के हाथ में ब्रश दिखाया है और वह भी बिना कुछ यह सोचे कि वह किस पदार्थ से बनता है। लेकिन सारे ब्रशेज ऐसे ही होते हैं। ऐसे में इस पर विवाद दिखाया जाना बिल्कुल गलत है।


Click it and Unblock the Notifications











