'दम मारो दम' के दम से परेशान लोग, निर्देशक को नोटिस

लोगों का कहना है कि फिल्म का ये गाना बेहद उत्तेजक है। और अश्लीलता की सारी हदें पार कर गया है। इसलिए कुछ लोग इस गाने और फिल्म के खिलाफ कोर्ट पहुँच गये हैं जिसपर सुनवाई करते हुए बाम्बे उच्च न्यायालय की पणजी शाखा ने गुरुवार को बॉलीवुड फिल्म 'दम मारो दम' के निर्देशक, निर्माता व अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने ये नोटिस जारी किए।
याचिकाकर्ता सेवियो रॉडरिग्ज ने अपनी याचिका में कहा है, ' यह फिल्म सार्वजनिक व्यवस्था, शालीनता और नैतिकता के खिलाफ है और इसमें भारत के संविधान के द्वारा गोवा के लोगों को दिए गए मूलभूत अधिकारों का स्पष्ट रूप से हनन किया गया है।" 'दम मारो दम' 22 अप्रैल को प्रदर्शित होनी है।
आपको बता दें कि फिल्म का टाईटल बीते जमाने की हिट फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा के हिट सांग दम मारो दम के गाने पर रखा गया है। फिल्म की मुक्य अभिनेत्री बिपाशा बसु है जबकि फिल्म में आईटम नंबर है जिसे दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है। फिल्म में हरे रामा हरे कृष्णा ..सांग को सब टाईटिल के रूप में प्रयोग किया गया है। जिस पर फिल्म के निर्माता-निर्देशक देवआनंद ने भी एतराज जताया था।


Click it and Unblock the Notifications











