कोर्ट ने अमीषा पटेल के खिलाफ जारी किया वारंट, जानें क्या है पूरा मामला?

Ameesha Patel

Court Issued warrant against Ameesha Patel: अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट ने ठगी के मामले में वारंट जारी किया है। रांची की सिविल कोर्ट ने एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल को चेक बाउंस मामले में ये वारंट जारी किया है। दरअसल, यह मामला 2.5 करोड़ की ठगी से जुड़ा हुआ है।

अमीषा पटेल पर यह मामला 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' के प्रोड्यूसर ने दर्ज किया है। अजय सिंह का अमीषा पटेल पर आरोप है कि उन्होंने पैसे यह कहकर लिए थे कि वो वीडियो बनाएगीं लेकिन न तो उन्होंने वीडियो बनाया और ना ही उनके पैसे वापस किए। अब इस मामले में रांची की अदालत ने एक्ट्रेस के खिलाफ वारंट जारी किया है।

साथ ही, कोर्ट ने अभिनेत्री के खिलाफ कठोर प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी जाहिर की है कि समन जारी होने के बाद भी अभिनेत्री के वकील या वो खुद अभी तक कोर्ट में हाजिर नहीं हुई हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल 2023 को होनी है। अजय सिंह ने इस मामले में मीडिया से बात की।

उन्होंने बताया- 'उनके और अमीषा पटेल के बीच एक डील हुई थी। इसके मुताबिक, एक म्यूजिक वीडियो पर उन्हें काम करना था। इस एग्रीमेंट में साफ साफ लिखा था कि अमीषा पटेल को ये पैसा जून 2018 में ब्याज सहित लौटाना है। बार बार जब उन्होंने अपना पैसा एक्ट्रेस से मांगा तो अमीषा की ओर से ढाई करोड़ का चेक दिया गया लेकिन ये बाउंस हो गया।'

अमीषा पटेल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही 'गदर 2' में सनी देओल के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं।

Read more about: ameesha patel bollywood gadar 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X