'वीर' की सुनवाई सोमवार को होगी
नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय सोमवार को सलमान खान की फिल्म 'वीर' और उसके निर्देशक अनिल शर्मा के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई करेगा। लेखक पवन चौधरी ने अनिल शर्मा पर गैरकानूनी ढंग से उनकी पुस्तक से कुछ अंश लेने का आरोप लगाया है।
चौधरी ने अपनी याचिका में फिल्म के निर्देशक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 'ट्रिलोजी ऑफ विजडम' पुस्तक के कुछ अंशों को फिल्म 'वीर' में शामिल किया है। चौधरी ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक अनिल शर्मा पर कापीराइट कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और नुकसान के लिए 20 लाख रुपये की मांग की है।
चौधरी ने अधिवक्ता सी.एस.यादव और पाण्डेय राजीव राजहंस के माध्यम से दाखिल की गई याचिका में कहा, " निर्माता, निर्देशक और कहानी के लेखक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं और उन्हें अच्छी तरह पता है कि फिल्म में भारत को 'सोने की चिड़िया नहीं बाज' कहा जाना बौद्धिक संपदा अधिकार का उल्लंघन है।" फिल्म 'वीर' राजस्थान में पिंडारी सैनिकों की वीर गाथा पर आधारित है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
anil sharma अनिल शर्मा उच्च न्यायालय दिल्ली पवन शर्मा वीर सलमान खान delhi high court pawan sharma salman khan veer


Click it and Unblock the Notifications
