राहुल के हनीमून को कोर्ट की हरी झंड़ी

राहुल महाजन ने हाल ही में एक रियलिटी टीवी शो में कोलकाता की मॉडल डिंपी गांगुली से शादी की थी। मादक पदार्थ संबंधी एक मामले में फंसे राहुल को कोर्ट ने पासपोर्ट जारी करने के लिए पांच लाख रुपए की जमानत और इतनी ही राशि का निजी मुचलका जमा कराने का निर्देश दिया।
पढें : आईटम गर्ल हैं राहुल की नई पत्नी
कोर्ट ने राहुल को एक शपथपत्र भी देने को कहा जिसमे लिखा होगा कि वह 9 से 30 मार्च तक की हनीमून अवधि में किसी भी तरह की शूटिंग में शामिल नहीं होंगे। कोर्ट ने उन्हें अपनी शादी को हिंदू मैरिज एक्ट के तहत पंजीकृत कराने के निर्देश भी दिए हैं। साथ मे यही हिदायत भी दी गई की उनका हनीमून किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं होना चाहिए।
कोर्ट डिम्पी गांगुली राहुल महाजन रियलिटी शो शादी court dimpy ganguli marriage rahul mahajan reality show


Click it and Unblock the Notifications