अजान की गूंज अदालत में गूंजी

इसी के साथ अब अजान की गूंज अदालत तक पहुंच चुकी है। एक स्थानीय सिविल न्यायाधीश ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और सिनेमाघर के मालिक को नोटिस जारी करते हुए फिल्म को दिखाए जाने के खिलाफ दायर एक दीवानी मुकदमे के संबंध में जवाब देने को कहा है।
न्यायाधीश ए के यादव ने दो वकील, कामरान और मोहम्मद रिजवान की याचिका के आधार पर कारण बताओं नोटिस का जवाब देने का निर्देश भी दे दिया है।
वकीलों द्वारा दायर इस याचिका में आरोप लगाया गया था कि फिल्म का नाम अजान मुस्लिमों की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है। साथ ही इस फिल्म में एक्टर का नाम भी अजान है जो इस फिल्म का हिरो है, इस फिल्म में उसको लेकर कई ऐसे दॉश्य भी फिल्माए गए हैं जिनसे मुस्लिम भावनाओं को आहत लगी है।
इस बीच वकीलों द्वारा फिल्म को दिखाए जाने का विरोध करने के कारण यहां सिनेमाघरों में इसके प्रदर्शन को भी रोकना पडा। सचिन जोशी के अलावा इस फिल्म में मल्लिका शेरावत ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। पिछले गुरुवार को इसका वर्ल्ड प्रीमियर शो दुबई में भी किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











