कमलेश पांडे की पाठशाला
बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों की पटकथा लिख चुके कमलेश पांडे अब एक कार्यशाला के जरिए पटकथा लेखन के गुर सिखाएंगे। पांडे अपने दो दशक लंबे करियर में 'तेजाब', 'सौदागर', 'खलनायक' और 'रंग दे बसंती' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों की पटकथा लिख चुके हैं।
फिल्मकार सुभाष घई के फिल्म संस्थान 'व्हिस्टलिंग वुड्स इंटरनेशनल' में 12 से 15 नवोदित लेखकों को वह दो जून से पटकथा लेखन का पाठ पढ़ाएंगे। पांडे ने कहा, "भारतीय फिल्म उद्योग की आज पूरी दुनिया में पहचान है। इसके बावजूद लेखन ही यहां सबसे कमजोर पहलू है।
देश में ऐसी कोई औपचारिक शिक्षा नहीं है और निरंतर कार्यशाली भी नहीं होती कि जिससे कोई शख्स पटकथा लेखन की बुनियादी बारीकियां सीख सके।" उन्होंने कहा, "अब फिल्मकार और औद्योगिक घराने भी महसूस कर रहे हैं कि एक बेहतरीन पटकथा के आधार पर ही अच्छी फिल्म बनाई जा सकती है। ऐसे में हमने एक ऐसा मंच मुहैया कराने का फैसला किया है जहां मैं अपने अनुभव नवोदित लेखकों के साथ बांट सकता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications