बॉलीवुड की ऐसी फिल्म, जिसको देखने के बाद खुद की जान ले लेते थे कपल्स

Couples Suicide

Couples Suicide after Movie: कई बार फिल्में हमारे जीवन में इतना असर डालती हैं और अहम से अहम फैसला फिल्मों के हिसाब से ले लेते हैं। ऐसी ही एक फिल्म को लेकर अब चर्चा है जिसकी रिलीज के बाद लोगों ने आत्महत्या करना शुरु कर दी थी।

इस फिल्म का क्लाइमैक्स कुछ ऐसा था कि लोग फिल्म देखते थे और बाद में सुसाइड कर लेते थे। ऐसे मामलों को बढ़ता हुआ देखकर राज कपूर ने फिल्म के क्लाइमैक्स को बदलने की मांग की थी।

इस फिल्म में अभिनेता कमल हासन और रति अग्निहोत्री साथ नजर आए थे। कमल हासन उस वक्त नए थे लेकिन आज वो काफी शानदार अभिनेता हैं और धमाकेदार प्रोजेक्ट्स को लेकर जाने जाते हैं।

एक दूजे के लिए

कमल हासन और रति अग्निहोत्री की इस फिल्म का नाम एक दूजे के लिए था और इसके गानों को भी काफी पसंद किया गया था। बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर इस फिल्म को लेकर बातें होती रहती हैं। बता दें कि साल 1981 में आई इस फिल्म का क्लाइमैक्स कुछ ऐसा था जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। आम तौर पर उस वक्त फिल्म के अंत में हीरो और हीरोइनें मिल जाते थे। लेकिन इस फिल्म में हीरो और हीरोइन मिलकर आत्महत्या कर लेते हैं। इसके बाद कपल ने फिल्म देखने के बाद यही काम करना शुरु कर दिया था। कई कपल्स ने फिल्म देखने के बाद आत्महत्याएं कीं और इस फिल्म की आलोचना भी काफी हुई थी।

राज कपूर ने थी ये सलाह

राज कपूर जिनको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का शो मैन कहा जाता है इस फिल्म के बाद काफी आहत हुए थे। आत्महत्याओं को लेकर उन्होने सलाह दी थी कि इस फिल्म का क्लाइमैक्स बदल दिया जाए। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस फिल्म के गाने आज भी काफी सुने जाते हैं। अक्सर आज भी की बार कपल्स के एक साथ आत्महत्या करने की खबरें सामने आती रहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kamal haasan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X