अक्षय खन्ना को 50 लाख का चूना लगाने वाले मियां-बीवी से पुलिस ने की पूछताछ
अभिनेता अक्षय खन्ना को 50 लाख का चूना लगाने वाले पति-पत्नी से सोमवार को मुंबई की क्राईम ब्रांच ने लंबी पूछताछ की है। दोनों मियां बीवी एक निजी कंपनी से ताल्लुक रखते हैं जिन्होंने अभिनेता अक्षय खन्ना से कहा था कि वह उनके 50 लाख रूपये जींस बाजार में लगायेंगे जो कि 45 दिनों में दोगुना हो जायेगा। लेकिन पैसा दोगुना होने की जगह दोनों मियां-बीवी लापता हो गये थे जिसके बाद अक्षय खन्ना ने पुलिस में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।
निजी कंपनी का नाम है इंटेक इमेजेस प्राइवेट लिमिटेड जिसके अध्यक्ष का नाम सत्यव्रत चक्रवर्ती है और उनकी पत्नी का नाम सोना चक्रवर्ती है जिनसे पुलिस ने पूछताछ की है। मालूम हो कि अक्षय कुमार ने चक्रवर्ती पति-पत्नी से अपने पैसे मांग रहे हैं लेकिन दोनों देने से इंकार कर रहे हैं जिसके बाद अक्षय ने पुलिस की मदद मांगी है।
गौरतलब है कि सुपरस्टार विनोद खन्ना के मंझले बेटे अक्षय खन्ना ने हिमालय पुत्र नाम की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन फिल्म बुरी तरह से पिट गई लेकिन अक्षय खन्ना की बाद की फिल्में ताल, दिल चाहता है, बार्डर, रेस, हमराज जैसी फिल्मों ने अक्षय खन्ना को एक सफल औऱ चुनिंदा भूमिकाओं वाले कलाकारों की लिस्ट में शामिल कर दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications
