एक तरफ ट्रेन का इंतजार कर रहे थे लोग, दूसरी तरफ कपल का चल रहा था रोमांस, जोरदार किस का वीडियो हुआ वायरल

Couple Romance Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। जब भी आप बाहर जाते हैं तो कोई ना कोई ऐसी चीज देखने को मिल ही जाती है, जो चर्चा का विषय बन जाती है। आज हम आपके लिए हैं एक ऐसा वीडियो जिसमें एक कपल का भयंकर रोमांस देखने को मिल रहा है।
जो वायरल वीडियो सामने आया है, उसमें दो लड़के एक कपल की वीडियो बना रहे हैं, जो रेलवे प्लैटफॉर्म पर किस करता हुआ नजर आ रहा है। किस करते हुए इस कपल की वैसे तो उम्र ज्यादा नहीं लग रही है लेकिन ये दोनों बालिग हैं या नाबालिग इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ये वीडियो मुंबई लोकल ट्रेन के प्लैटफॉर्म का बताया जा रहा है, हालांकि इस दावे को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
आपको बता दें, इससे पहले मुंबई लोकल ट्रेन का भी एक वीडियो सामने आया था। ट्रेन के डिब्बे में बहुत सारे लोग सफर कर रहे हैं। इसी बीच एक कपल रोमांस करने में लगा है। वहीं एक लड़की युवक के गोद में बैठ कर मोबाइल चला रही है। युवक लड़की से लिपटा हुआ है और लगातार लड़की के गर्दन पर किस कर रहा है।
सोशल मीडिया पर मुंबई लोकल ट्रेन में रोमांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भारत में आपको जगह-जगह प्यार करने वाले कपल मिल जाएंगे। चाहे वो पार्क हो, सिनेमा हॉल हो या फिर कोई कैफे। सार्वजनिक स्थल पर प्यार का इजहार करने के अलग-अलग तरीके होते हैं। लेकिन जो मुंबई की लोकल ट्रेन में कपल ने किया वो कानूनी और सामाजिक दोनों की नजर में सही नहीं है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर यूजर ने लिखा है कि मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करता कपल।


Click it and Unblock the Notifications











