VIDEO: पानी भरी सड़क पर स्कूटी हुई खराब तब भी नहीं उतरा लड़की का रोमांस, फिर हुई ऐसी हालत...

Couple Romance Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां फनी नजारों की भरमार है। इनमें कुछ दृश्य तो ऐसे होते हैं जिन्हें देख कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता है। इन वीडियो को लोग लंबे समय तक देखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है, जो प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा है।
इसमें प्रेमी की स्कूटी खराब हो जाती है मगर फिर भी प्रेमिका उस पर बैठी रहती है। उसकी इस हरकत पर प्रेमी को गुस्सा आ जाता है और वो उसे उसी समय सबक सिखा देता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि बरसात की वजह से सड़क लबालब पानी से भरा हुआ है। तभी कैमरे की नजर एक कपल पर जाती है। प्रेमिका बंद पड़ चुकी स्कूटी पर बैठी है और प्रेमी लगातार स्कूटी को स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा है। प्रेमी को मेहनत करता देखकर भी प्रेमिका स्कूटी उतरने की जहमत नहीं उठाती। मजेदार है कि इधर स्कूटी स्टार्ट करने की कोशिश में जुटे प्रेमी ने जानबूझ कर अपना संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी लड़की सहित धड़ाम से बरसात के पानी में गिरी।
देख सकते हैं कि पहले पैर पानी में रखने वाली प्रेमिका पूरी ही गंदे पानी में भीग गई। प्रेमिका को पानी में गिरा देखकर मानो प्रेमी भी बहुत खुश हो गया। फ्रेम में कैद इस एक नजारे ने सबको लोटपोट कर दिया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को meemlogy नाम के पेज पर भी शेयर किया गया है। इसे अभी तक लाखों लाइक और व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही नेटिजन्स खूब प्रतिक्रियाएं पोस्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications