सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अजीबो गरीब कपल डांस वीडियो, देखते ही लोग बोले- राम मिलाई जोड़ी...

Couple Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होती हुई नजर आती है जो कि दर्शकों के बीच में चर्चा का विषय बन जाती है। इस लिस्ट में दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत करते हुए कपल तो कभी सड़कों पर जमकर डांस करते हुए लोग नजर आ जाते हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, आपको बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और यह एक कपल डांस वीडियो है। लेकिन अजीबोगरीब वीडियो यह इसीलिए है क्योंकि इसमें डांस कर रहे दो कपल काफी हैवी वजन वाले नजर आ रहे हैं। जिसके चलते यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की दोनों ही काफी हैवी वेट के साथ एक बेहतरीन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का डांस वैसे तो काफी ज्यादा बेहतरीन है और इन दोनों ने हीरामंडी की बिब्बोजान यानी की अदिति राव हैदरी की लचक वाली कमर को भी अपने डांस के आगे फेल कर दिया है।
अब लगातार इस कपल डांस वीडियो पर लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि मैं पतला हूं लेकिन फिर भी ऐसे मूव नहीं कर सकता। एक अन्य यूजर लिखता है कि हमें सारे कपल्स की इज्जत करनी चाहिए। हालांकि एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह दोनों तो एक दूसरे के लिए बने हैं।


Click it and Unblock the Notifications