राहुल गांधी से नहीं मिल पाए पत्रकार 'नत्था'
मानिकपुरी इस समय लाइव इंडिया के लिए बिहार विधानसभा चुनावों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं और पत्रकारिता का भरपूर मजा उठा रहे हैं। वे पट ना लाइव कार्यक्रम के लिए काम कर रहे हैं। मानिकपुरी ने बताया, "मैं हमेशा से पत्रकार बनना चाहता था या फिर कम से कम इस रूप में कोई किरदार निभाना चाहता था। मैं समाचार चैनल लाइव इंडिया के लिए रिपोर्टिगं कर रहा हूं और मैं उससे जुड़ चुका हूं।"
छत्तीसगढ़ के रहने वाले इस थिएटर कलाकार ने कहा, "जब से लोगों ने 'पीपली लाइव' देखी है उसके बाद से ही जहां कहीं भी मैं गया हूं, वहां मैने लोगों को बताया है कि मैं यहां पत्रकार की हैसियत से आया हूं न कि अभिनेता की।" उन्होंने कहा, "पत्रकार की हैसियत से मैं अरूण जेटली, लालू प्रसाद और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे राजनेताओं से मिल चुका हूं।"
मानिकपुरी पत्रकार के तौर पर 21 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान कई जगहों की यात्रा कर चुके हैं। इस दौरान वह हाजीपुर, महुआ, मोतीहारी का दौरा कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












