कुछ और मजबूरियां थीं इसलिए छोड़ी 'दुर्गा रानी सिंह'...
Pics: कंगना रनाउत की दिलकश अदाएं
कंगना ने कहा कि मेरी कुछ जिम्मेदारियां थीं इसलिए मैं सुजॉय घोष की फिल्म नहीं कर सकी लेकिन यह एक अद्भुत फिल्म और अद्भुत पटकथा है और वह जो करेंगे सर्वश्रेष्ठ ही करेंगे। लेकिन कंगना ने तो अपनी जिम्मेदारी बतायी और ना ही मजबूरी। लेकिन उनकी बातों से लगा कि 'दुर्गा रानी सिंह' के छोड़ने के पीछे सिर्फ और सिर्फ कारण पैसा नहीं बल्कि कुछ और भी है।
गौरतलब सुजॉय 'क्वीन' फिल्म में कंगना के अभिनय से प्रभावित हुए थे और इसलिए 'दुर्गा रानी सिंह' के लिए उन्हें लिया था। लेकिन अब खबर है कि इस फिल्म को अब करीना करेंगी। वैसे शुरुआत में इसमें अभिनेत्री विद्या बालन को लिया गया था, लेकिन उन्होंने अज्ञात कारणों से फिल्म छोड़ दी, जिससे कुछ समय के लिए फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। विद्या पूर्व में सुजॉय की फिल्म 'कहानी' में अभिनय कर चुकी हैं। फिलहाल सुजॉय की 'दुर्गा रानी सिंह'...से काफी उम्मीदें हैं देखते हैं कि यह फिल्म दर्शकों की कसौटी पर कितना सही उतरती है?


Click it and Unblock the Notifications












