अमिताभ बच्चन और रेखा के बाद जोया अख्तर का घर सील, जानिए क्या है पूरा मामला-तस्वीर वायरल
कोरोना वायरस का खतरा लगातार देश में बढ़ता जा रहा है। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। यहीं मुंबई से लगातार कोरोना वायरस के प्रकोप ने हड़पंक मचाया हुआ। अमिताभ बच्चन, रेखा, अनुपम खेर के बाद जोया अख्तर के सील होने की खबरें देखने को मिल रही है। कहा गया कि रेखा के साथ में ही जोया अख्तर का बंगला है। इसी कारण जोया अख्तर का बंगला बीएमसी द्वारा सील किया गया है।
Recommended Video
रेखा के बाद जोया अख्तर का भी बंगला हुआ seal जानने के लिए देखिए यह वीडियो | FilmiBeat

जोया अख्तर और रेखा एक दूसरे के पड़ोसी हैं। रेखा के घर के सिक्योरिटी गार्ड को कोरोना होने के बाद बीएमसी ने आसपास के एरिया को सैनिटाइज किया था। शायद इसी के चलते आसपास के घरों को भी सुरक्षा के तहत बीएमसी ने सील कर दिया है। सोशल मीडिया पर जोया अख्तर के घर पर लगे नोटिस की तस्वीरें भी सामने आई हैं। हालांकि फिलहाल जोया अख्तर ने इस बारे में कोई डिटेल मीडिया को नहीं बताई है।


Click it and Unblock the Notifications











