कोरोना के बाद भी कम नहीं हुई कनिका कपूर की मुसीबतें, थाने में किया तलब
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने हाल में ही कोरोना को मात दी। लंदन से लौटी कनिका कपूर कोरोना को लेकर खूब विवादों में रही। सोशल मीडिया पर तो उन्हें कोरोना क्वीन तक कह डाला। हाल में ही कनिका कपूर ने कोरोना को लेकर चुप्पी तोड़ी। हालांकि अभी भी कनिका कपूर की मुसीबतें कम नहीं हुई है। सोमवार को पुलिस ने शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में उन्हें नोटिस दिया है।
कनिका कपूर पर कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कनिका कपूर का 30 अप्रैल को आधिकारिक बयान दर्ज किया जाएगा और इसीलिए ये लीगल नोटिस दिया गया है। कोरोना को मात दे चुकी कनिका कपूर अब कानूनी कार्रवाई के लिए बुलाया जाएगा।
कनिका कपूर पर लापरवाही और महामारी की बात छुपाने का आरोप लगा था। इसके चलते सिंगर पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी। वह कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रही और उनके 5 कोरोना टेस्ट नेगेटिव आए। आखिरकार वह इससे उभर पाईं।


Click it and Unblock the Notifications











