कोरोना पॉजिटिव जोया करीम ने बताया डॉक्टर्स का बर्ताव, Corona की चपेत में पूरा परिवार
शाहरुख खान के दोस्त करीम मोरानी की बेटी एक्ट्रेस जोया मोरानी कोरोना वायरस पॉजिटिव निकली थीं। जिसके बाद वह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। जोया ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कोरोना वायरस से जूझने का अनुभव साझा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि वह पहले से बेहतर हैं और वह हॉस्पिटल, स्टाफ व डॉक्टर को शुक्रिया कहती हैं जो बिना किसी डर के देखभाल कर रहे हैं।
जोया ने इंस्टाग्राम पोस्ट को हॉस्पिटल से ही शेयर किया। वह इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। साथ ही समय समय पर अपनी हेल्थ अपडेट भी शेयर कर रही हैं। बता दें जोया के पिता करीम मोरानी और उनकी बहन शजा भी कोरोना से संक्रमित हैं। फिलहाल पूरा परिवार ही इस वायरस की चपेत में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











