मशहूर सिंगर SP बालासुब्रमण्यम की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती- कोरोना से लड़ रहे जंग
हाल में ही सिंगर व एक्टर एसपी बालासुब्रमण्यम कोविड19 पॉजिटिव पाए गए हैं। एसपी बालासुब्रमण्यम की तबीयत बिगड़ गई है। इसके चलते उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया गया कि डॉक्टर्स की टीम लगातार उनपर ध्यान दे रही हैं। 13 अगस्त को बालासुब्रमण्यम की हालत खराब हुई। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया। फिलहाल वह सपोर्ट सिस्टम पर बताए जा रहे हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बता दें 74वर्षीय सिंगर ने खुद फेसबुक पर वीडियो शेयर कर कोरोना से संक्रमित होने की बात बताई थी। तब उनकी हालत ठीक थी। उन्होंने कहा था कि कोरोना के लक्षण दिखे और इसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एसपी बालासुब्रमण्यम ने खुद को अस्पताल में भर्ती करवाया था।

सिंगर ने ये भी बताया कि वह घर पर सेल्फ क्वारंटाइन हो सकते थे। लेकिन परिवार को संक्रमण से बचाने के लिए वह खुद अपनी मर्जी से अस्पताल में भर्ती हुए। लेकिन अब उनकी हालत खराब बताई जा रही है। हालांकि अभी कोई ऑफिशियल जानकारी इस मामले में सामने नहीं आई है।
बालासुब्रमण्यम ने जो वीडियो शेयर किया था वह उसमें काफी स्वस्थ व ठीक नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा था कि दो दिन में अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है। वह ठीक हैं।
बता दें एसपी बालासुब्रमण्यम सिंगर, एक्टर, डायेक्टर व डबिंग आर्टिस्ट हैं। जिन्होंने कई भाषाओं में काम कर देशभर में नाम कमाया है। वह तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी व मलयालम जैसी कई भाषाओं के लिए काम कर चुके हैं। उनकी प्रतिभा के चलते ही उन्हें पद्मश्री और फिर पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications