भड़का कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर का गुस्सा, खुद बताया अस्पताल पहुंचने की पूरी स्टोरी का सच
कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद भी वह केवल ट्रोल हो रही हैं। कभी अपने लापरवाह रवैये को लेकर तो कभी अस्पताल में अपने स्टार वाले नखरे पर। इस बीच कनिका की आखिरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है।
जिस पर उनका परिवार अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर कर चुका है। जल्द कनिका का एक और नया कोरोना टेस्ट होगा। अस्पताल और परिवार को उम्मीद है कि इस बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आएगी।

इस बीच खबर सामने आयी थी कि कनिका मेडिकल स्टाफ के साथ काफी नाराज हो गई हैं। यहां तक कि वह अस्पताल से भी खुश नहीं हैं। पहली बार कनिका कपूर ने इस पर अपनी राय रखी है। वहीं परिवार ने फिर से इस मामले का पूरा सच रखने की कोशिश की है। बता दें कि कनिका हिंदी सिनेमा का पहला ऐसा चेहरा हैं जो कोरोना प्रभावित हैं।


Click it and Unblock the Notifications