कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर ने की थी प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात? जानें इस तस्वीर से जुड़ी सच्चाई
कोरोना वायरस के संक्रमित सिंगर कनिका कपूर फिलहाल लखनऊ के अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें, लंदन से वापस लौटीं कनिका कपूर ने भारत आने के बाद कई पार्टियों में शिरकत ली थी और लगभग 400 व्यक्ति के संपर्क में आई थीं। सिंगर लखनऊ की जिस पार्टी में हिस्सा लेने पहुंचीं थी उसमे तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी, जिसमे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा सांसद दुष्यंत कुमार, जितिन प्रसाद समेत कई लोग शामिल थे।
वहीं, अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी कनिका की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जहां वो प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को अलग अलग कैप्शन के साथ खूब घुमाया जा रहा है, लेकिन बता दें यह तस्वीर लगभग पांच साल पुरानी है। जी हां, लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है।

बहरहाल, कोरोना के कहर के बीच विदेश से आईं कनिका कपूर का यों पार्टियों में घूमना उनके लिए काफी भारी पड़ा। वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि कनिका को इस तरह लापरवाह नहीं होना चाहिए था। जब वो लंदन से लौटी थीं तब ही उन्हें Self quarantine हो जाना चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications











