कोरोना से सहमा बॉलीवुड: आलिया भट्ट, बिपाशा बसु, मलाइका अरोड़ा की सलाह- हर तरफ डर माहौल
कोरोना के कहर के आगे बॉलीवुड सितारे भी चिंता में आ गए हैं। अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार के बाद आलिया भट्ट ने भी कोरोना के प्रति फैंस को जागरुक किया। आलिया भट्ट के अलावा अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु, रितेश देशमुख और मलाइका अरोड़ा समेत कई स्टार्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर कोरोना से बचने के लिए सलाह दी।
दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। भारत में भी कोरोना के चलते दो लोगों की जान चली गई हैं। वहीं 80 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस के चपेत में आए गए हैं। वहीं अभी तक कोरोना की वैक्सीन और दवाई को लेकर कोई भी खबर सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications